Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
pintu50832
No video available
2
बुद्धं शरणं गच्छामि, संघम शरणं गच्छामि ,धम्मं शरणं गच्छामि ।समता, स्वतंत्रता ,बंधूता ,करूणा , सत्य व अहिंसा का प्रथम उपद
2.2k views |
Motihari, East Champaran
| May 26, 2021
#other
MORE NEWS
जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए आज दिनांक 17.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 60 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा । आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया। जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में आज वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026
जिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों के उपस्थित की जांच की गई। बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखा गया एवं एक-एक कर्मी का परिचय प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय में संधारित लॉग बुक एवं कार्य आवंटन को देखा गया एवं जरूरी निर्देश दिए गए। भू-अर्जन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा की परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। जो भी परिवादी आते हैं उनके साथ सम्यक व्यवहार किया जाए। कई परिवाद पत्र एवं उसके निष्पादन का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में चल रहे सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं यथा रक्सौल हवाई अड्डा एवं 139w पथ निर्माण से संबंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाई जाए। जिनका भी फाइल अंचल से प्राप्त हो गया है, नियमानुसार जांच करते हुए उसका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करायी जाए। जिलाधिकारी के द्वारा भुगतान सम्बन्धी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। जो नए लिपिक/ सहायक जिला भू अर्जन कार्यालय में ट्रांसफर होकर आए हैं वे तुरंत प्रभार ग्रहण करें एवं कार्यों को गति दें। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार भी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा संयुक्त रूप से मोतिहारी स्थित 'खेल भवन' में अधिष्ठापित जिम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जिम में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया तथा जिम उपकरणों मरम्मति,साफ-सफाई एवं बेहतर संचालन हेतु निर्देश दिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी श्री आशीष कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India
East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026
सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में विशेष पहल वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II (VVP-II) के तहत जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक संपन्न जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-II (VVP-II) के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं चयनित रणनीतिक गांवों के समग्र विकास की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को VVP-II के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के छह सीमावर्ती प्रखंडों के कुल 12 रणनीतिक गांवों का चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया है। इनमें आदापुर प्रखंड का चन्द्रमन, बनकटवा प्रखंड का बिजबनी, छौड़ादानो प्रखंड के धर्मनगर, महुआवा एवं परसा, घोड़ासहन प्रखंड के बरवा खुर्द, जमुनिया कवैया, झरोखर एवं समनपुर, ढाका प्रखंड का परसा तथा रक्सौल प्रखंड के भरतमही एवं पनटोका शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चयनित गांवों में सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका सृजन, कौशल विकास, कृषि, लघु उद्योग, बैंकिंग एवं दूरसंचार सहित विभिन्न क्षेत्रों का गैप एनालिसिस (Gap Analysis) का प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं का चयन किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा संबंधित क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल (SSB) अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विस्तृत कार्य योजना एवं अनुमानित लागत सहित प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, आजीविका एवं रोजगार के अवसरों का सृजन, पलायन पर रोक तथा स्थानीय संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित करना है। साथ ही, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संतृप्तिकरण कर प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी इस कार्यक्रम की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई गति मिल सके और वहां के नागरिकों को राष्ट्र की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ा जा सके। बैठक में सहायक समाहर्ता, श्री राजकृष्ण झा, , समादेष्टा, एसएसबी 71वीं बटालियन, मोतिहारी, समादेष्टा, एसएसबी 47वीं बटालियन, रक्सौल, समादेष्टा, एसएसबी 20वीं बटालियन, सीतामढ़ी, जिला योजना पदाधिकारी-सह-सहायक नोडल पदाधिकारी, श्री राहुल रंजन, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी के पास मुख्य पथ का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सदर एसडीओ श्री अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार एवं एनएच डिवीजन मोतिहारी के परियोजना निदेशक के साथ मोतिहारी स्थित छतौनी चौक के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि छतौनी के आसपास मेनरोड पर ऑटो सहित छोटे वाहन को खड़ा नहीं होने दें, इससे जाम की समस्या बनती है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया गया छतौनी के आसपास के क्षेत्रों का लगातार विजिट करें। परियोजना निदेशक एनएच डिवीजन मोतिहारी को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन पुल के पास सर्विस रोड को जल्द से मोटरेबल बनाएं। सड़क पर बन गए गड्ढे को तुरंत ठीक कराएं ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
East Champaran, Bihar | Jul 16, 2026
बुद्धं शरणं गच्छामि, संघम शरणं गच्छामि ,धम्मं शरणं गच्छामि ।समता, स्वतंत्रता ,बंधूता ,करूणा , सत्य व अहिंसा का प्रथम उपद - Motihari News