कोंडागांव: ग्राम चिमड़ी में आंधी-तूफान में घर पर गिरा बरगद का पेड़, महिला बाल-बाल बची, जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दी सहायता
कोंडागांव जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमड़ी में बीते 1 अप्रैल 2026 की रात तेज आंधी-तूफान के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम चिमड़ी निवासी श्रीमती सोनारी बाई (पति गया प्रसाद) के घर पर देर रात लगभग 12 बजे एक विशाल बरगद का पेड़ गिर पड़ा। उस समय सोनारी बाई घर के भीतर सो रही थीं। अचानक पेड़ गिरने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि...