पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित के नेतृत्व में नवीन पुलिस केंद्र, भोजपुर(आरा) से भोजपुर पुलिस की अभया ब्रिगेड हेतु आवंटित 20 स्कूटर और 15 मोटरसाइकिल (कुल 35 वाहनों) का लोकार्पण किया गया
दिनांक 26.08.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा राज्यभर की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) हेतु कुल 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिलों का वृहद स्तर पर लोकार्पण किया गया था।
इसी महत्वाकांक्षी राज्यव्यापी अभियान के तहत आज पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित के नेतृत्व में नवीन पुलिस केंद्र, भोजपुर(आरा) से भोजपुर पुलिस की अभया ब्रिगेड हेतु आवंटित 20 स्कूटर और 15 मोटरसाइकिल (कुल 35 वाहनों) का लोकार्पण किया गया।
अभया ब्रिगेड महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निवारण तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
Arrah, Bhojpur | Aug 28, 2026