पांगी में ‘निपुण भारत’ शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 60 से अधिक शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण
पांगी, 23 अक्टूबर। नीति आयोग के एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र पांगी में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से चार दिवसीय ‘निपुण भारत’ शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षण दो अलग-अलग क्लस्टरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक प्राथमिक शिक्षक भाग लेंगे।
पहले क्लस्टर का प्रशिक्षण 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 31 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, दूसरे क्लस्टर का प्रशिक्षण 27 और 28 अक्टूबर को होगा, जिसमें लगभग 30 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) देवी सिंह चौहान और ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर (BEEO) पांगी ने संयुक्त रूप से की। पहले दिन रिसोर्स पर्सन राकेश कुमार और की-रिसोर्स पर्सन यश चौहान ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी।
शिविर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देवी सिंह चौहान ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शैक्षणिक नींव मजबूत करना आवश्यक है, ताकि पांगी के दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
#HimSandesh #Pangi #NipunBharat #TeacherTraining #QualityEducation हिम संदेश Pangi Administration The Voice of Pangwal Pangi News Today Pangi, Chamba, Himachal Pradesh चल जान पांगी Pangi Valley
Saach, Chamba | Oct 23, 2026