धनौरा: गजरौला हाईवे पर AIMS कॉलेज के पास खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण हुए परेशान
गांव खुगावली के रहने वाले किसान चंद्रपाल ने बताया है कि शुक्रवार को 11:00 बजे उसे AIMS कॉलेज के पास तेंदुआ दिखाई दिया। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, वही वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया है। दरअसल क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से किसान काफी परेशान है।