धनौरा: गजरौला के गांव गंगापुरी में खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद, महिला को फावड़ा मारकर किया घायल, हालत गंभीर
गांव गंगापुरी में ओमप्रकाश का परिवार रहता है शुक्रवार को 11:00 बजे ओमप्रकाश की पत्नी ओमकारी खेत पर गई थी। इस दौरान खेत में पानी चलाने को लेकर पड़ोसी खेत स्वामी राहुल से विवाद हो गया, देखते ही देखते दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बन गई, इस दौरान गुस्से में आए राहुल ने महिला के फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें ओमकारी बुरी तरह घायल हो गई।