धनौरा: मंडी धनौरा के गांव पेली तगा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
मंडी धनौरा ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नौशाद (20) और उसके दोस्त सलीम (19) की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हुआ। दोनों क्षेत्र के ही गांव कपसुवा से घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव पेली तगा निवासी नौशाद गांव के ही दोस्त सलीम के साथ क्षेत्र के ही गांव कपसुवा गया था।