नबीनगर: पिछुलिया चेक पोस्ट पर कार से 500 बोतल अवैध शराब जब्त, चालक को किया गया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस और एसएसबी काला पहाड़ टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में रविवार को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के पिछुलिया चेक पोस्ट के समीप की गई। जहाँ कार गाड़ी नम्बर BR 26 F 6514 से शराब बरामद की गई।टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि