नबीनगर: रघुनाथपुर में नौका हादसे में चार शव बरामद, जिला प्रशासन ने दिया मुआवजा
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सोन नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब तक चार महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो महिलाएं अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान चार शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोनी कुमारी का शव रहरा गांव और सविता देवी का शव कंकेर गांव के पास से बर