खुर्जा: खुर्जा में स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन, बिना सहमति लगाए मीटर, बिजली न आने पर भी आ रहे भारी बिल
खुर्जा में कालिंदी कुंज स्थित काशीराम आवास योजना की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग ने उनकी सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी शनिवार दोपहर 12:00 बजे दी गई