हुसैनाबाद: डीआरएम ने जपला समेत कई स्टेशनों का निरीक्षण किया, यात्री सुविधाओं का जायजा लिया
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शनिवार को डीडीयू जंक्शन से सिगसिगी तक रेल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जपला स्टेशन पर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम, आरपीएफ पोस्ट समेत विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, परिचालन व्यवस्था एवं चल रहे विकास