शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में कोलाघाट पुल पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ओवर हाइट ब्रेकर के लोहे के एंगल से टकरा गया। बिल्हौर जा रहे कानपुर निवासी चालक नन्हे ने बताया कि पहली बार इस रूट पर गूगल मैप्स के सहारे रास्ता बदला, जिससे हादसा हुआ। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक व हेल्पर को मामूली चोटें आईं