लातेहार: गारू रेंज में करंट लगने से ट्रैकर गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
लातेहार जिले के पलामू टाइगर रिजर्व के गारू रेंज में कार्यरत ट्रैकर गार्ड लल्लू उरांव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।मृतक के भाई निलेम उरांव ने बताया कि वन विभाग कार्यालय के पास बिजली का तार गिर गया था।