भीलवाड़ा। डॉ. अंबेडकर कॉलोनी, एफ.सी.आई. रोड स्थित हरिजन बस्ती में असुरक्षित विद्युत पोल और डीपी (क्च्) क्षेत्रवासियों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। इस ज्वलंत समस्या के स्थाई समाधान हेतु कोहिनूर सेवा समिति ने स्थानीय विधायक श्री अशोक कोठारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।