सोहागपुर: सोहागपुर थाने में दहेज के लिए प्रताड़ना का मामला दर्ज, चांपा गांव का मामला
सोहागपुर थाने में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने शनिवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी नंदिनी बैगा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी गन्नू एवं सियावती बैगा के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया है,पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।