डेहरी: PM मोदी 16.12 करोड रूपए की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, स्टेशन परिसर में होगा लाइव प्रसारण ,डेहरी को मिलेगी बड़ी सौगात
Dehri, Rohtas | Feb 25, 2024 अमृत स्टेशन योजना में शामिल ग्रैंड कार्ड सेक्शन के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 16.12 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिसके लिए स्टेशन परिसर में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। स्थल का रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बता दें कि डेहरी रेलवे स्टेशन अब एक नए लुक में दिखेगा।