कलान: गुंदौरा के हनुमान मंदिर के निकट घर से गायब हुई महिला की छठे दिन झाड़ियों में मिली सिर कटी लाश
शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के गांव सनाय निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ कश्यप की पत्नी लौंगश्री (56) 2 नवंबर को घर से गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी पांच नवंबर को थाने पर दर्ज कराई गयी लेकिन गायब लौंगश्री का कहीं अता पता नहीं चला।गुरुवार सुबह 9 बजे पुलिस को खबर मिली कि मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे संख्या 43 के किनारे स्थित झाड़ियों में लाश मिली