कलान: मझारा बढऊ ग्राम पंचायत की प्रधान रामकिशोरी बाजपेई का निधन, ढाईघाट में हुई अंत्येष्टि
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझारा बढऊ की 80 वर्षीय प्रधान रामकिशोरी बाजपेई पत्नी रामबहादुर बाजपेई का बीती साँय निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार ढाईघाट गंगातट पर किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पति रामबहादुर बाजपेई ने दी।