कलान: जिला अधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने ग्राम कुंड़रिया में छापा मारा, उर्वरक के लिए लिए गए नमूने
शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र मेंजिला अधिकारी के निर्देश पर ग्राम कुंडरीया में बंसी वाले खाद भंडार पर छापा मारा। छापे में 326 बोरी डीएपी 120 बोरी एन पी के 54 बोरी यूरिया की कृषि विभाग की छापेमारी टीम को मिली कृषि विभाग ने सभी उर्वरकों के नमूने लेकर उनको सील कर दिया है जिन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।