कैराना: कैराना में पानीपत रोड पर कार रेंटल दुकान पर बैठे दो युवकों के साथ मारपीट कर किया घायल, उन्हें रेफर किया गया
Kairana, Shamli | Jun 16, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी शोएब व दरबारखुर्द निवासी शाहरुख पानीपत रोड स्थित एक कार रेंटल दुकान पर बैठे थे। इस दौरान 5-6 अज्ञात युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और गाली गलौज करते हुए दोनों की पिटाई की, जिस कारण दोनों घायल हो गए। भीड़ इकट्ठी हो जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।