सिसई: मंगलो टंगराटोली में विधायक के पहल से ग्रामीणों को मिला नया ट्रांसफार्मर, 6 महीने से बिजली थी बाधित
Sisai, Gumla | Feb 24, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा पंचायत स्थित मंगलो टंगराटोली गांव में 6 महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र की बिजली बाधित थी।उन्होंने इस बात की सूचना झामुमो के युवा नेता विकास कुमार महली को दी।जिसके बाद सिसई विधायक जीगा सुसारन होरो के पहल से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और लोगों की समस्या का 6 महीने बाद समाधान हुआ।सोमवार को उद्घाटन हुआ।