शाहजहांपुर: हत्या के आरोपी प्रकाश राणा को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का जुर्माना
कार्रवाई में पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना निगोही क्षेत्र के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला वर्ष 2023 का है। आरोप है कि ग्राम भवानीपुर निवासी प्रकाश राणा उर्फ चक्की पुत्र दाताराम ने वादी बब्लू पुत्र मंगली के पिता को एयरगन से गोली मारकर हत्या कर