बीसलपुर: नूरानपुर गांव में कोटेदार बना दिहाड़ी मजदूर, प्रधान के देवर चला रहे कोटा, राशन वितरण में चल रहा खेल
भाजपा सरकार में जहां जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा कर रहे हैं वहीं उनके गुरु भाई ब्रह्मलीन योगी शांति नाथ के बाद मंचासीन योगी हनुमान नाथ जी के गांव नूरानपुर में महिला प्रधान के देवर खुद ढाई साल से डंके की चोट पर कोटेदार वेदप्रकाश को मात्र सौ रुपए प्रति दिन के हिसाब से तीन हजार रुपए महीने देकर कोटा चला रहे हैं