सहारनपुर: जिला अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डों ने डीएम से गुहार लगाई, सेवा समाप्ति आदेश वापस लेने की मांग की, आत्मदाह की दी चेतावनी
सहारनपुर जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में तैनात 93 आउटसोर्सिंग सिक्योरिटी गार्डों ने गुरुवार दोपहर 2 बजे डीएम को ज्ञापन सौंपकर सेवा समाप्ति के आदेश को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं।