संपूर्णता अभियान 2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के दौरान अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।प्रखंड के नौला सहित अन्य पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।