शिवपुरी नगर: शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपये के अदाणी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष ने रखीं शहर विकास की मांगें
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आज रविवार दोपहर 3 बजे 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। इस प्लांट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और अन्य आधुनिक रक्षा उपकरण बनाए जाएंगे। इस परियोजना से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।