धमतरी: धमतरी पुलिस ने 2 करोड़ 45 लाख के गांजे के साथ पांच आरोपियों को पकड़ा
धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर की ओर से एक कार और पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा भरकर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास नाकेबंदी कर कार और पिकअप वाहन को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर बोरियों में भरे 96 पैकेट मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसकी वजन 490.118 ग्राम।