हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्कूटी में अवैध शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्कर को पीठ बाजार से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्कूटी में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक शराब तस्कर को आज पीठ बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 48 पर हुए भी बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।