हरिद्वार: कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, हर की पौड़ी क्षेत्र में शराब बेचने वाले 17 शराब तस्कर किए गिरफ्तार
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हर की पौड़ी क्षेत्र में शराब बेचने वाले 17 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 395 देसी शराब के पव्वे भी बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।