सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा, 68 लाख से ज्यादा ठगी की रकम पीड़ितों को लौटाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाने ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 1 जनवरी 2026 से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन शिकायतों में ठगी गई 2.27 करोड़ रुपये की राशि में से 92.32 लाख होल्ड कराए गए। इनमें से 68.15 लाख रुपये पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।