सोहागपुर: विचारपुर में अज्ञात बाइक चालक ने गाय को मारी टक्कर, गौसेवकों ने किया उपचार
जिला मुख्यालय से सटे विचारपुर में शनिवार की रात में अज्ञात बाइक चालक ने गाय का एक्सीडेंट कर दिया, जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना प्राप्त होते ही नंदी गौ सेवा के गौ सेवकों ने मौके स्थल पर पहुंचकर घायल गाय का उपचार किया। गौ सेवक विकास जोतवानी ने बताया है कि स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त होते ही उक्त स्थान में पहुंचकर घायल गाय का उपचार किया गया है।