सोहागपुर: NH 43 मार्ग पर शनिवार की देर रात शादी होने के कारण लगा जाम आवागमन घंटो रहा बाधित
शहडोल जिले के NH 43 मार्ग पर शनिवार की देर रात घंटों जाम लगा रहा है। आपको बता दें कि शनिवार की देर रात शादी बारात होने के कारण nh43 पर घंटों जाम लग रहा है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा है। जाम लगने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी लेकिन घंटो बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।