फुलवरिया: बथुआ बाजार में ज्वेलरी कारोबार ठप, ग्राहक नहीं पहुंच रहे, अंतरराष्ट्रीय हालात और प्रधानमंत्री की अपील का दिख रहा असर
फुलवरिया प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बथुआ बाजार में इन दोनों सर्राफा कारोबार पर मंदी की मार साफ दिखाई दे रही है। शादी विवाह और शुभ मुहूर्त के सीजन के बावजूद बाजार की ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और प्रधानमंत्री की अपील का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।