मंझनपुर: कौशाम्बी में आरक्षी भर्ती परीक्षा पर एसपी ने की पैनी नजर, केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण पूरी तरह सक्रिय नजर आए। रविवार की शाम को उन्होंने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।