शामली: शामली जिला मुख्यालय पर एसपी ने रात के समय फोर्स के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा
Shamli, Shamli | May 3, 2026 शनिवार की रात 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली एनपी सिंह ने शामली जिला मुख्यालय पर शामली कोतवाली और थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ बाजारों, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान एसपी ने पुलिस सक्रियता का जायजा लिया और अफसरों को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।