घाघरा: घाघरा थाना क्षेत्र के सेमला गांव से पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव किया बरामद
Ghaghra, Gumla | Dec 4, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के सेमला गांव से घाघरा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। शव को जंगली जानवर और कुत्तों द्वारा कमर से नीचे का आधा भाग को खाकर खत्म कर दिया था।पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। शव की स्थिति को देख यह प्रतीत हो रहा था कि उसकी मौत लगभग चार दिन पूर्व ही हो चुकी हो।हत्या है या कुछ और संशय बना हुआ है।