जौनपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 रविवार से शुरू हो गई। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8375 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा रविवार की सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जा रही है।