सारंगपुर: ग्राम अरनिया में खेत पर चारी काटने गई 20 वर्ष युवती की पानी पीते समय कुएं में डूबने से हुई मौत
खेत पर चारी काटने गई 20 वर्ष युवती की कुएं में डूबने से हुई मौत। ग्राम अरनिया निवासी सपना पिता राम सिंह खेत पर चारी काटने गई प्यास लगने पर कुएं में पानी पीने के दौरान पैर फिसल गया व कुएं में डूब गई। कुएं से युवती को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल लाया। डॉक्टर के द्वारा युवती की जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा।