पटना ग्रामीण: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य नंदनगर कॉलोनी से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
रात्रि गश्ती के दौरान मुसल्लहपुर थाना अंतर्गत नंद नगर कॉलोनी स्थित एनसीसी कार्यालय के पास गश्ती वाहन को देखकर 2व्यक्ति भागने लगे।जिनको पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली।मामले को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे पटना सिटी- 2 SDPO गौरव कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पकड़े गए दोनों व्यक्ति के पास से हथियार बरामद किए गए हैं।