पटना ग्रामीण: बैंक कॉलोनी दलदलीगंज स्थित एक मकान में हुई थी चोरी, तीन चोर गिरफ्तार व आभूषण बरामद
मेहंदीगंज थाना अंतर्गत बैंक कॉलोनी दलदलीगंज में एक मकान से सोने और चांदी के आभूषण और 70000 रुपए नगद की चोरी हुई थी। इस मामले में मेहंदीगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तीन चोर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से एक सोने का नथ, 4 सोने की अंगूठी, एक सोने का चेन, एक सोने का नेकलेस समेत कई चीजे बरामद की गई है।