पटना ग्रामीण: पीएम पाकिस्तान में बिरयानी खाएं तो अच्छी बात, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट खेले तो नहीं: तेजस्वी यादव
भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाने पर अड़ी हुई है। भाजपा नेताओं द्वारा भी फैसले का समर्थन किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार की रात करीब 9 बजे झारखंड से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे मसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम पाकिस्तान बिरयानी खाने जाए तो अच्छी बात है।