मुशहरी: अहियापुर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को जबरन गाड़ी में बैठाकर 55 हजार रुपये छीने
अहियापुर थाना के चंद कदम की दूरी पर जीरोमाइल के पास सात मिनट में जबरन दो महिलाओं को गाड़ी में बैठा लूटपाट की गई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसी कैमरे को खंगालकर कार्रवाई में जुटी हैं। बताते हैं कि रामपुर हरि थाने के मदारीपुर कर्ण की जानकी देवी अहियापुर के एक बैंक से पैसा निकालने आई थी। बैंक में मौजूद दो बदमाशों ने बहला फुसला कर उन