मुशहरी: बैरिया बस स्टैंड के समीप दुकानों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने को लेकर मुन्नी देवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई।
जिले के ब्रह्मपुरा थाना अंतर्गत संगम चौक निवासी मुन्नी देवी ने काटी सीओ पर गंभीर आरोप लगाये है. मीडिया को दिए बयान में मुन्नी देवी ने बताया कि बैरिया बस स्टैंड के समीप उनकी जमीन पर कुछ दुकान बने हुए थे. जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती थी. लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर काँटी सीईओ ने अवैध तरीके से उनकी जमीन पर बने दुकानों को तोड़ दिया.