मुशहरी: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर महिला कपड़ा व्यापारी के गठरी प्लेटफॉर्म से गायब
जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर मिथिला एक्सप्रेस के इंतजार में खड़ी महिला कपड़ा व्यापारी गौरी देवी की गठरी बुधवार को चोर उड़ा ले गये। उन्होंने सूतापट्टी से अपनी दुकान के लिए 35 हजार का कपड़ा खरीदा था। समस्तीपुर उन्हें जाना था। इस बीच प्लेटफॉर्म एक पर साबइर थाना के पास दो युवक आये और उन्हें बातचीत में उलझा दिया। जबतक उन्हें भनक लगती, तब तब कपड़े की गठरी गायब कर दी