खींवसर: पांचौड़ी पुलिस ने चावंडिया में एक घर से 40 ग्राम एमडीएमए व 161किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की,आरोपी हुआ फरार
पांचौड़ी पुलिस ने ग्राम चावंडिया स्थित एक रहवासी मकान से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व 161 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है।पुलिस ने चावंडिया निवासी प्रताप सिह के घर पर यह कार्रवाई की ।आरोपी प्रताप सिंह फरार हो गया जिसकी तलास जारी है। मुखबिर की ओर से पुलिस को इतला मिली जिस पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर एमडीएमए व अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की।