मंझनपुर: कौशाम्बी में ज्वेलरी कारोबारी से तमंचे के बल पर लूट, सीओ ने बताया- 4 टीमें गठित, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी कारोबारी से लूट की वारदात सामने आई है। समदा चौराहे से दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल, ज्वेलरी और नकदी से भरा बैग छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया मुकदमा दर्ज कर चार टीमें गठित की गई हैं और बदमाशों की तलाश जारी है।