बक्सर: अरियांव गांव का नाम बदलकर अरियांव शरीफ करने पर उत्पन्न हुआ विवाद, एसपी ने जांच की कही बात
Buxar, Buxar | May 8, 2025 डुमरांव प्रखंड अंतर्गत अरियांव गांव में गांव के नाम को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसपी को एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्व एक सुनियोजित साजिश के तहत गांव के ऐतिहासिक नाम अरियांव को बदलकर अरियांव शरीफ करने का प्रयास कर रहे हैं।