बक्सर: बक्सर स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से 62 पीस शराब और बीयर के साथ एक तस्कर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | May 8, 2025 दानापुर मंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 6:00 बजे अपराह्न में आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया. जिसमें गाड़ी संख्या 04088 स्पेशल ट्रेन से एक शराब तस्कर को एक ट्रॉली बैग में शराब के साथ पकड़ा गया. बैग की तलाशी में 180 एमएल के 48 पीस आफ्टर डार्क ब्लू एवं 14 पीस बीयर मिला.