हज़ारीबाग: घाघरा डैम मार्ग पर सड़क दुर्घटना, पगार गांव के कई युवक घायल होने की सूचना
केरेडारी: घाघरा डैम जाने वाले मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल सभी युवक पगार गांव के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। घायलों की संख्या एवं उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।