Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

रफीगंज: अब्दुलपुर में ठेला पलटने एवं मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Rafiganj, Aurangabad | Jul 7, 2026
रफीगंज शहर के अब्दुलपुर में ठेला पलटने एवं मारपीट करने के मामले में रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में प्रमोद मेहता ने अपने बड़े भाई छोटू मेहता को नामजद आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया कि प्रमोद मेहता अपने घर के सामने ठेले पर छोला-चाट बेच रहे थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। पूर्व में भी इस संबंध में रफीगंज थाना में 229/26 दर्ज कराई गई थी। उसी के प्रतिशोध में सोमवार को आरोपी पुनः आया, गाली-गलौज की तथा ठेले को नाले में पलट दिया। शराब के नशे में था। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने मंगलवार को रात्रि दस बजे बताया कि आरोपी छोटू मेहता को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेजा जा रहा है। शिकायतकर्ता प्रमोद मेहता ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहता है तथा उन्हें ससुराल में जाकर रहने का दबाव बनाता है।

MORE NEWS

मंझौली मोड़ से POCSO कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, अपहृता भी सकुशल बरामद

#BharatCrimeLiveNews #AurangabadNews #Rafiganj #PauthuThana #POCSOAct #BNS #BreakingNews #BiharPolice #CrimeNews #Justice

मंझौली मोड़ से POCSO कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, अपहृता भी सकुशल बरामद #BharatCrimeLiveNews #AurangabadNews #Rafiganj #PauthuThana #POCSOAct #BNS #BreakingNews #BiharPolice #CrimeNews #Justice

Rafiganj, Aurangabad | Jul 28, 2026

नवीनगर प्रखंड के रजबरीया कला गांव में वज्रपात से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

औरंगाबाद (बिहार): नवीनगर प्रखंड के रजबरीया कला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से युवक इसकी चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

#BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Aurangabad #Nabinagar #RajbariyaKala #LightningStrike #Vajrapat #BiharNews #WeatherAlert #RIP

नवीनगर प्रखंड के रजबरीया कला गांव में वज्रपात से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम औरंगाबाद (बिहार): नवीनगर प्रखंड के रजबरीया कला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से युवक इसकी चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Aurangabad #Nabinagar #RajbariyaKala #LightningStrike #Vajrapat #BiharNews #WeatherAlert #RIP

Rafiganj, Aurangabad | Jul 28, 2026

रफीगंज: अब्दुलपुर में ठेला पलटने एवं मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार - Rafiganj News